फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी

मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी

Tue, 05 Mar 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी
मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर शाम पचेंडा रोड पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी सोनू को धरदबोचा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा-कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।

नई मंडी कोतवाली के एसएसआई मदन सिंह बिष्ट व कूकड़ा चौकी प्रभारी एसआई करन नागर सोमवार देर शाम कूकड़ा के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर पचेंडा रोड पुलिया की तरफ भागने लगे। एसएसआई ने तत्काल बदमाशों का पीछा शुरू करते हुए अफसरों को सूचना दी, जिस पर नई मंडी सीओ योगेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी में लग गए। इसी दौरान पचेंडा रोड पर बदमाशों को घेर लिया गया, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा फायरिंग करते हुए खेतों में घुसकर फरार हो गया। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल अंतिल भी मौके पर पहुंच गए और फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग कराई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी सोनू पुत्र राजवीर है, जिस पर नई मंडी के साथ ही रतनपुर व मंसूरपुर थाने में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। उस पर एसएसपी की ओर से 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं, फरार बदमाश की पहचान गांव बागोवाली निवासी शाहरूख के रूप में हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस के साथ ही एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed