फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला का अपनी देवरानी पर बच्ची की बलि देने का आरोप

महिला का अपनी देवरानी पर बच्ची की बलि देने का आरोप

Sun, 12 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
महिला का अपनी देवरानी पर बच्ची की बलि देने का आरोप
बच्ची की बलि देने के प्रयास करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

खतौली।
महिला ने अपनी देवरानी पर बच्चे नहीं होने पर उसके डेढ़ माह की बच्ची की बलि देने के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जबकि देवरानी ने महिला के पति पर उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले को आपसी पारिवारिक विवाद मानकर जांच पड़ताल कर रही है।

मोहल्ला निवासी दंपति अपने बच्चों को साथ लेकर थाने में पहुंचे। महिला ने बताया कि उसकी देवरानी को पांच साल से कोई बच्चा नहीं हुआ है। आरोप है कि उसकी देवरानी औलाद की चाह में उसके डेढ़ साल के मासूम बच्ची की बलि देना चाहती है। शनिवार की सुबह देवरानी ने उसकी बच्ची को पालने में उठा लिया था। उसने विरोध किया तो देवरानी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित दंपति ने पुलिस को तहरीर दे दी। दूसरी ओर, देवरानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका जेठ उस पर बदनीयती है। शनिवार की सुबह उसके जेठ ने उसके साथ घर में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर लेकर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जेठानी व देवरानी के बीच परिवार में किसी बात को लेकर आपसी पारिवारिक विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में दोषी पाए जाने वालों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed