फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दिया

महिला ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दिया

Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
महिला ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दिया
महिला ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीरापुर में बृहस्पतिवार देर रात एक महिला ने भूमा बस स्टैंड के पास सड़क पर ही बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद 102 एंबुलेेंस मौके पर नहीं आई। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ ने मौके पर डॉक्टरों को भेजा।

मीरापुर के गांव संभलहेडा गर्भवती महिला को बृहस्पतिवार देर रात को कुछ परेशानी हुई। उसका पति और परिवार की महिलाएं उसे बस से लेकर मीरापुर में प्राइवेट डॉक्टर के यहां दिखाने गए। रात करीब नौ बजे जब गर्भवती महिला बस से उतर कर जा रही थी, तो तभी भूमा बस स्टैंड के पास ही अचानक उसका पैर फिसल गया और जमीन पर गिर गई। उसे प्रसव पीड़ा हो गई। परिजनों से जानकारी लेने पर लोगों ने एंबुलेंस 102 को फोन किया, मगर एंबुलेंस नहीं आई। गर्भवती प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। इसी बीच रेहड़ी-ठेले वालों ने वहीं पर अपनी ठेलियां खडी कर दी। दुकानदार भी मदद के लिए आगे आए। छाता और पर्दे लगा दिए। बस स्टैंड पर मौजूद महिलाएं भी मदद के लिए आईं। कुछ ही देर में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बाद में परिजन दोनों को अपने घर ले गए। उधर, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में फोन पर किसी ने सूचना दी है। डॉक्टरों को मौके पर जाकर जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य परीक्षण को भेजा था। एंबुलेंस फोन करने क्यों नहीं आई, इसका लखनऊ से कॉल रिकार्ड मंगवा कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed