{"_id":"5a5bae294f1c1b6c268b46a1","slug":"171515957801-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजलहेडा में गौकशी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजलहेडा में गौकशी पकड़ी
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
तेजलहेड़ा में गोकशी पकड़ी
छपार। पुलिस ने गोकशी करते दो आरोपियों को मांस और उपकरण सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
छपार पुलिस ने गोकशी की सूचना पर तेजलहेड़ा में गुलजार पुत्र शौकत के घर से छापा मारा। गोकशी करते हुए चांदमिया और नदीम को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने लगभग दो क्विंटल मांस, कटान के उपकरण, सिर, खाल, खुर, सींग व तराजू बांट भी बरामद कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया। बाकी की तलाश की जा रही है।
ग्राम प्रहरी अपनी जिम्मेदारी निभाएं
छपार। मकर संक्रांति के अवसर पर सीओ सदर की मौजूदगी में थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी ग्राम चौकीदारों और गरीब लोगों को कंबल बांटे। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने कहा कि किसी में गांव में अवैध शराब कि बिक्री होने पर ग्राम प्रहरी जिम्मेदार होंगे। अगर किसी भी गांव में ऐसा पाया गया तो डीएम के आदेश पर ग्राम प्रहरी को निलंबित कर दिया जाएगा। ग्राम प्रहरी को गांव की प्रत्येक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे। जिला पंचायत सदस्य सईदुज्जमा, प्रधान नरपत सिंह, एसआई केपी सिंह, दीपक त्यागी, रवि कश्यप, गुलफाम खुड्डा आदि उपस्थित रहे।
ग्राम प्रधान पर हमला किया
छपार। नाली के निर्माण को लेकर हुए विवाद में गांव ही तीन युवकों ने ग्राम प्रधान को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। गांव बढेड़ी के प्रधान रोहित कुमार अपने गांव में पंचायत निधि से पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कार्य करा रहा था। नरेश और अमित अपने घर के बाहर नाली बनाने का विरोध कर रहे थे। इसके चलते प्रधान रोहित व नरेश पक्ष में विवाद हो गया। आरोप है कि नरेश ने अपने पुत्र भीम व अमित आदि के साथ मिलकर प्रधान पर लाठी-डंडों से धावा बोलकर प्रधान का सिर फोड दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रधान को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। प्रधान ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों को किया सम्मानित
रोहाना। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा की जनपद को अपराध मुक्त कराना पुलिस का मुख्य उद्देश्य है। जनपद में अपराधियों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत मुठभेड़ में अव्वल रहे। मुजफ्फरनगर पुलिस के अधिकारियों और मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों को राधिका पैलेस में रोहाना क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी द्वारा सम्मान पत्र भेंट किया गया। एसएसपी अनंतदेव तिवारी, एसपी सिटी ओमबीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव, एएसपी मणिलाल पाटीदार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, शहर कोतवाल संजीव शर्मा, जानसठ एसओ अनिल कुमार, छपार एसओ आदेश त्यागी, एसओ रतनपुरी वीरेंद्र कसाना, एसओजी प्रभारी अनिल कपरवाल, रोहाना चौकी प्रभारी विजय त्यागी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतबीर त्यागी ने किया। प्रधान चंद्रशेखर, मुनेश त्यागी, विजय त्यागी, अजय त्यागी, अरविंद त्यागी, सुरेश, अमित त्यागी, दिलशाद, प्रधान चौधरी लोकेंद्र, साजिद, प्रवेश त्यागी, भाकियू नेता संजीव भारद्वाज, पंकज भगत, याहिया खां आदि उपस्थित रहे।