फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allegation of firing over Panchayat election rivalry, PACS chairman's SUV found stuck in a field, police seize it

Sirsa News: पंचायती चुनाव की रंजिश में गोलियां चलने का आरोप, खेत में फंसी मिली पैक्स चेयरमैन की एक्सयूवी, पुलिस ने कब्जे में ली

Mon, 28 Sep 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 28 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Allegation of firing over Panchayat election rivalry, PACS chairman's SUV found stuck in a field, police seize it
कालांवाली क्षेत्र में खेत में पैक्स चेयरमैन की गाड़ी की जांच करती पुलिस।  
कालांवाली। दादू-तिलोकेवाला रोड स्थित पुली के पास शराब ठेके के नजदीक सोमवार शाम गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद कालांवाली पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। इस दाैरान मौके पर खेत में एक्सयूवी गाड़ी फंसी मिली। गाड़ी पर पैक्स चेयरमैन लिखा था।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को खेत से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि गाड़ी पर गोली लगने के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। अंधेरा अधिक होने के कारण घटनास्थल की पूरी तरह जांच करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार गांव धर्मपुरा के पैक्स प्रधान गुरपाल सिंह कार में सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे। आरोप है कि दादू-तिलोकेवाला रोड पुली के पास शराब ठेके के नजदीक गांव धर्मपुरा के मौजूदा सरपंच कुलदीप सिंह ने उनकी ओर गोलियां चला दीं। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि पंचायती चुनाव में गुरपाल सिंह और कुलदीप सिंह आमने-सामने थे। कुलदीप सिंह चुनाव जीतकर सरपंच बने। दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश होने की बात सामने आ रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed