फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Instructor dies of electrocution while removing a hanging wire.

Ambedkar Nagar News: लटकते तार को हटाने में करंट से अनुदेशक की मौत

Mon, 28 Sep 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Instructor dies of electrocution while removing a hanging wire.
सत्यमणि दूबे (फोटो)
केदारनगर। इब्राहिमपुर क्षेत्र के कटारिया गांव में सोमवार सुबह घर के सामने लटक रहे बिजली के तार को हटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से अनुदेशक सत्यमणि दूबे (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सलाहपुर रजौर निवासी सत्यमणि दूबे उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्खनपुर बसखारी में अनुदेशक के पद पर तैनात थे। वह एनटीपीसी के निकट कटारिया गांव में किराये के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। बीते दिनों आई आंधी-तूफान के कारण मकान मालिक विजय कुमार मिश्रा के घर की बिजली केबल टूटकर नीचे लटक गई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे सत्यमणि परिवार के पास जाने के लिए घर से निकले। इसी दौरान उन्होंने देखा कि मकान मालिक विजय कुमार मिश्रा टूटी केबल को हटाने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी मदद करने के लिए सत्यमणि वापस लौट आए और तार को ऊपर करने लगे। इसी दौरान तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वह बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सत्यमणि दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में पत्नी उमा, मां सरोज देवी, दो वर्षीय बेटी अदिति और एक वर्षीय बेटा आदित्य हैं। परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।

सत्यमणि की मौत के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। उनके पिता की भी एनटीपीसी परिसर में दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस समय सत्यमणि महज एक वर्ष के थे। संयोग से अब सत्यमणि का एक वर्षीय बेटा आदित्य भी पिता के साये से वंचित हो गया। घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed