{"_id":"59bd79dd4f1c1b23688b4f81","slug":"171505589725-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने करीब 12 लाख के सोने-चांदी के जेवर और करीब 90 हजार की नगदी सहित अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की गई। शोरशराबा होने पर बदमाश अपनी दो बाइकें छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।
हाईवे पर ब्लाक कार्यालय के सामने इकरार फरीदी का परिवार रहता है। शनिवार रात करीब दो बजे बाइक सवार 7-8 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घर की दीवार के सहारे उनके घर में घुस आए। परिवार और घर के दूसरे कमरों में सो रहे उनके भाई के परिवार और उनकी मां को एक कमरे में बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर लेकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट करते रहे। बदमाशों ने करीब 12 लाख के जेवरात और 90 हजार की नगदी एवं अन्य कीमती सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट भी की। बदमाशों के घर से बाहर निकलते ही इकरार फरीदी ने एक कमरे का दरवाजा तोड़कर घर की छत से कूदकर शोर मचा दिया। जिस पर निकट ही दुकान पर सो रहा उसका भाई, भतीजा और आसपास के लोग उनके घर की तरफ भागे, जिन्हें देखकर बदमाश अपनी दो बाइकें मौके पर ही छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के कमरों की जांच करने के बाद पीड़ित परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली। घटना की जानकारी मिलने पर कस्बे के लोग मौके पर पहुंच गए। काफी देर बाद एसपी सिटी ओमबीर सिंह क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। करीब दस बजे एसएसपी अनंत देव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के कुछ लोगों से अलग कमरे में बैठकर घटना के संबंध में बातचीत की। परिवार के लोगों ने एसएसपी को बताया कि बदमाशों ने मुंह ढक रखा था और उनकी उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास थी। सभी बदमाश हाथों में दस्ताने पहने हुए थे और उन्होंने हाथों में रिवाल्वर एवं छुरियां ले रखी थीं। एसएसपी ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने इकरार फरीदी की तहरीर पर डकैती की धाराओं में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मेरठ और नोएडा की थी बाइक
पुरकाजी। पुलिस को मौका ए वारदात पर दो बाइकें मिली हैं। बदमाश भागते वक्त जल्दबाजी में उन्हें छोड़ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाइकों के नंबर की छानबीन के बाद पता चला कि दोनों बाइकें चोरी की हैं। एक बाइक को मेरठ और दूसरी को नोएडा से चोरी किया गया था। पुलिस बाइकों का रहस्य भी खंगालने में जुटी है।
ी