{"_id":"597b89e94f1c1b29528b4818","slug":"171501268457-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार वालों ने पीटा, पुलिस ने दुत्कारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार वालों ने पीटा, पुलिस ने दुत्कारा
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने पीटा, पुलिस ने दुत्कारा
मुजफ्फरनगर। गांव रुकनपुर निवासी सचिन पुत्र नेकीराम शहर में कार्य करता है। सचिन से परिवार के ही सतवीर और उसके पुत्र रवि, अरविंद रंजिश रखते हैं। कई बार सचिन के साथ नोकझोंक की गई। आरोप है कि बीते बृहस्पतिवार को उक्त लोगों ने सचिन के घर में घुसकर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस आरोपियों ने सचिन, उसकी पत्नी मीनाक्षी और माता शिमला को पीटकर घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले के लोगों ने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। उधर, थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए पीड़ितों को पुलिस ने दुत्कार कर भगा दिया। पीड़ितों ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।