{"_id":"5bc23533bdec22699c0c02e9","slug":"161539454259-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम की चोरी का खुलासा, चोर से नगदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम की चोरी का खुलासा, चोर से नगदी बरामद
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, नगदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। पुलिस ने पॉश कालोनी में कोल्ड ड्रिंक्स के गोदाम में हुई चोरी में एक चोर को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोर से चोरी की रकम भी बरामद की है। पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दयालपुरम कालोनी में बुधवार की रात को चोर ने इकबाल के कोल्ड ड्रिंक्स गोदाम के अंदर घुसकर हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। पीड़ित गोदाम मालिक की ओर से चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर की पहचान की थी। पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे रोड से गोदाम में चोरी करने वाले चोर अंकित पुत्र रतन प्रकाश निवासी ककरोई रोड दहिया कालोनी, थाना सेक्टर-23 सोनीपत, हरियाणा हाल निवासी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा को बैग के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अंकित के बैग से चोरी की रकम 14, 920 रुपये बरामद की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंकित ने पूछताछ के दौरान चोरी करने की घटना कबूल की है। पुलिस ने चोरी की नगदी बरामद करके चोर का चालान कर दिया है।
छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
जानसठ। क्षेत्र के गांव निवासी युवक को पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव निवासी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि स्कूल आते जाते समय गांव का ही युवक विकास उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता है। कई बार समझाने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस को शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।