{"_id":"6afeb0a67e8cf4369a04098d","slug":"man-found-dead-in-field-near-liquor-shop-in-pilibhit-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: शराब ठेके के पास खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: शराब ठेके के पास खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 19 Nov 2026 01:48 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:48 PM IST
सार
बदायूं के मुजरिया क्षेत्र में शराब ठेके के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह बुधवार रात घर से निकला था। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उर्वेश का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर से निकले एक युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह खेत में मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई योगेश ने गांव के कुछ लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्राम कटैया निवासी योगेश ने बताया कि उनका भाई उर्वेश (30 वर्ष) बुधवार शाम करीब पांच बजे दो साथियों के साथ घर से गए थे। इसके बाद वह रात में घर नहीं पहुंचा। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर थाना
बृहस्पतिवार सुबह मुजरिया चौराहे पर शराब ठेके से करीब 50 मीटर दूर खेत में उसका शव पड़ा होने की जानकारी मिली। युवक का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर थाना भी है। परिजनों का कहना है कि शव पर चोट के निशान मिले हैं।
बृहस्पतिवार सुबह मुजरिया चौराहे पर शराब ठेके से करीब 50 मीटर दूर खेत में उसका शव पड़ा होने की जानकारी मिली। युवक का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर थाना भी है। परिजनों का कहना है कि शव पर चोट के निशान मिले हैं।
मुजरिया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
