फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं के साथ छेडखानी का आरोप

छात्राओं के साथ छेडखानी का आरोप

Wed, 03 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं के साथ छेडखानी का आरोप
आरोपी युवक की तलाश में दबिश
विज्ञापन

बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले युवक से परेशान छात्राओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। एक छात्रा के पिता ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक सोबीर नागर ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राएं कस्बे के डिग्री कालेज में पढ़ती है। आरोप है कि कस्बे का एक युवक दोनों छात्राओं के साथ रास्ते में छेड़खानी करता है। मना करने के बाद भी दूसरे समुदाय का यह युवक अपने हरकतों से बाज नही आ रहा था। छात्राओं ने उक्त युवक की शिकायत अपने परिजनों से की। एक छात्रा के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed