{"_id":"6acfd0a554594c345005c6e6","slug":"three-victims-of-cyber-fraud-recovered-30544-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158959-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को वापस मिले 30,544 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को वापस मिले 30,544 रुपये
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों को बखिरा पुलिस ने राहत दिलाई है। पुलिस ने साइबर क्रैक अभियान के तहत साइबर हेल्प डेस्क की मदद से पीड़ितों के बैंक खातों में कुल 30,544.03 रुपये वापस कराए हैं। तीनों मामलों में ठगी की गई शेष धनराशि वापस कराने के लिए संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से समन्वय किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, दुर्गजोत निवासी सुफिया खातून से एक जनवरी को रिश्तेदार बनकर 35 हजार रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 22,258.85 रुपये वापस कराए हैं। वहीं, खरवनिया निवासी अनिल कुमार यादव को रकम दोगुनी करने का लालच देकर 30 जुलाई 2025 को एक लाख आठ हजार 500 रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में 1,486.18 रुपये वापस कराए गए हैं।
इसी तरह बखिरा निवासी प्रभुनाथ यादव को ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 12 जून 2024 को 80 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। इस मामले में पुलिस ने 6,799 रुपये वापस कराए हैं। तीनों मामलों में कुल 30,544.03 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए हैं।
विज्ञापन
ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत
पुलिस के अनुसार, एमआरएम पोर्टल और बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से पीड़ितों की धनराशि वापस कराई गई है। शेष रकम की वापसी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि किसी के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन, सीवीवी या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन लेनदेन करते समय सतर्क रहें।