फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth's body found hanging; Village Head accused of harassment.

Etawah News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, प्रधान पर प्रताड़ना का आरोप

Thu, 15 Oct 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 15 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging; Village Head accused of harassment.
फोटो 49::::विशेष की फाइल फोटो।
बकेवर। थानाक्षेत्र के ग्राम परसौली में मंगलवार रात घर में फंदे पर युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने जांच की है। इसमें प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आया है। परिजनों ने ग्राम प्रधान पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने प्रधान और उसके दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विशेष यादव (45) निवासी गांव परसौली ट्रक चालक था। तीन माह से वह घर पर ही रह रहा था। उसने घर पर ही चलाने के लिए ईको कार फाइनेंस पर ले रखी थी। सुबह परिजन ने कमरे में विशेष यादव का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक और वराउख चौकी इंचार्ज रामबाबू फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बेटे अंकित ने ग्राम प्रधान पर पशुबाड़ा दिलवाने के लिए गए 20 हजार रुपये वापस मांगने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए शव को कब्जे में नहीं लेने दिया। करीब चार घंटे बाद दोपहर 12 बजे के बाद ग्राम प्रधान व उनके भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने पर ही शव उठाने दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ भरथना रामदवन मौर्य भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पुत्र अंकित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव उर्फ टिका और उनके भाइयों पर अपमानित करने का आरोप लगाया। अंकित ने बताया कि ग्राम प्रधान ने उनके पिता से पशुबाड़ा दिलवाने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए थे। काम न होने पर जब पिता ने अपने रुपये वापस मांगे तो ग्राम प्रधान व उनके भाइयों ने उन्हें सरेआम सामाजिक रूप से बेइज्जत किया। उनके साथ गाली-गलौज कर अपमानित किया गया। इस घटना के बाद से विशेष यादव मानसिक तनाव और अवसाद में थे। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।

पुलिस कार्रवाई और जांच

थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान रमऊपुर परसौली धर्मेंद्र यादव उर्फ टिका, उनके भाई पुष्पेंद्र यादव और ज्ञानेंद्र यादव पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम परसौली के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने विशेष यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ भरथना रामदवन मौर्य ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। परिजनों के आरोप पर मृतक के पुत्र के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।


दो दिन पहले फाइनेंस वाले खींच ले गए थे कार

विशेष यादव के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक ने एक ईको गाड़ी फाइनेंस पर ली थी। दो दिन पहले फाइनेंस वाले विशेष यादव की ईको गाड़ी खींच ले गए थे। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि विशेष यादव पहले ट्रक चलाते थे। पिछले कुछ माह से वह घर पर ही खेती कर रहे थे और अपनी कार चलाते थे।

फोटो 49::::विशेष की फाइल फोटो।

फोटो 49::::विशेष की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed