फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Loader overturns into ditch after going out of control; 20 injured.

Etah News: अनियंत्रित होकर खंदी में पलटा लोडर, 20 घायल

Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Loader overturns into ditch after going out of control; 20 injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। आगरा रोड पर कमसान नहर के पास बुधवार शाम लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंदी में पलट गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को एंबुलेंस से वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है यहां उपचार चल रहा है।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबा क्षेत्र का रहने वाला परिवार पिता की अस्थियां विसर्जित करने के बाद घर लौट रहा था। परिवार के लोग कछला गंगा घाट पर अस्थियां विसर्जित कर लोडर वाहन से वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब 4:30 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड पर कमसान नहर के पास मोड़ पर अचानक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब गहरी खंदी में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर राहगीर व आसपास के लोगों ने खंदी में गिरे लोडर वाहन से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed