{"_id":"5b956de2867a557eb2061c56","slug":"161536519650-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित आंदोलन में हुई हिंसा का मामला:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित आंदोलन में हुई हिंसा का मामला:
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
उधमसिंह सेना के जिलाध्यक्ष विकास पर रासुका लगाई
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दलित आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के आरोपी उधम सिंह सेना के जिलाध्यक्ष विकास मेडियन पर रासुका लगाई है। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने जेल में जाकर विकास को रासुका की तामील कराई है।
दो अप्रैल को दलित आंदोलन के दौरान शहर में हिंसा, आगजनी हुई थी। नई मंडी कोतवाली में पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में पुलिस ने बागोवाली गांव निवासी उधम सिंह सेना के जिलाध्यक्ष विकास मेडियन को भी नामजद किया था। वह कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। रविवार को नई मंडी पुलिस ने उस पर रासुका की कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस पहले ही जेल में बंद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष उपकार बावरा और अर्जुन पर भी रासुका की कार्रवाई कर चुकी है। तीनों वर्तमान में जेल में बंद है। दलित आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में शहर के तीनों थानों में 43 मामले दर्ज कराए गए थे।