फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला ने दी आत्महत्या की धमकी

महिला ने दी आत्महत्या की धमकी

Fri, 31 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
महिला ने दी आत्महत्या की धमकी
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर के युवक के साथ हुई थी। आपसी अनबन के चलते करीब चार माह पूर्व दोनों के बीच तलाक हो गया था, जिसके बाद महिला मायके में रह रही है। पीड़िता के अनुसार, उसकी कई फोटो पूर्व पति के पास हैं। इनके साथ वह अपने भाई के सहयोग से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक रूप देकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए उसे समाज व रिश्तेदारी में बदनाम कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी पूर्व पति व उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यूरिया मिश्रित शराब के साथ एक दबोचा
भोपा। सीकरी चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बुधवार देर शाम शुक्रताल के गांव तौफीर के खादर क्षेत्र में यूरिया के माध्यम से अवैध शराब तैयार करने की सूचना पर दबिश दी। एसआई के अनुसार, मौके से एक आरोपी को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम कलवा निवासी तौफीर बताया। आरोपी के पास से 50 लीटर यूरिया मिश्रित शराब बरामद की गई है। उधर, मोरना में बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। गांव सराय रसूलपुर निवासी अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रंजिश में किसान की खड़ी फसल नष्ट की
भोपा। गांव विलायतनगर निवासी किसान धीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने उसकी खीरे की तीन बीघा फसल नष्ट कर दी है, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ। वही, थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी भोपाल व अमरीश ने तहरीर देकर अपने नलकूप से मोटर चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed