{"_id":"5b8447f642c792465704212e","slug":"161535395830-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को तेजाब डालने की धमकी देने वाले पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को तेजाब डालने की धमकी देने वाले पकड़े
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। युवती के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी देने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती एक दुकान पर नौकरी करती है। आरोप है कि युवती के साथ रास्ते में दो युवक छेड़छाड़ करते थे। 24 अगस्त को उक्त युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दी। जिसके बाद युवती ने परिजनों से सारी बात बताई। परिजन उसी दिन युवती को लेकर थाने में पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उनकी तलाश में जुट गई। सोमवार को पुलिस ने नामजद आरोपी गांव बुआड़ा निवासी दीपक व रोहित को गंगनहर पुल के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।