{"_id":"59a46aa74f1c1bc3018b462b","slug":"161503947431-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़ कर मकान खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़ कर मकान खंगाला
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के घर चोरी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। चोरों ने किसान के घर से जेवर सहित हजारों की कीमत का सामान चोरी कर लिया है। चोर संदूक और कपड़े गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए।
गांव नन्हेड़ा निवासी सरसवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात वह अपने परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। रात में चोर दीवार फांदकर घर के आंगन में कूदकर कमरे के ताले तोड़कर सेफ अलमारी में रखे 15 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, कंबल, नए कपड़े और पुराने कपड़ों से भरा संदूक चोरी कर लिया। सुबह होने पर घटना का पता चला। ग्रामीणों ने जंगल में सामान और चोर की तलाश शुरू की। इस दौरान जंगल में एक गन्ने के खेत में कुछ पुराने कपड़े, संदूक और खाली बैग पड़े मिले। पुलिस जांच कर रही है।
भोपा में बिजली आपूर्ति बाधित
भोपा (मुजफ्फरनगर)। रविवार रात आई तेज आंधी से विद्युत खंभे टूटने से दो दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। फसलों को भी नुकसान हुआ। रविवार रात आई मूसलाधार वर्षा और आंधी से गन्ने व ज्वार की फसलें गिर गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। सड़क किनारे खड़े पेड़ भी टूट गए। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र भोपा के प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र जौली से भोपा बिजलीघर पर आ रही 33 हजार वोल्ट लाइन के 15 खंभे टूट गए हैं, जिसके चलते भोपा, मोरना, बेहड़ा थ्रू, काद्दीपुर, रहकड़ा, नंगला बुजुर्ग, ककराला, यूसुफपुर, अथाई सहित 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति मंगलवार शाम तक बंद रहेगी, विद्युत लाइन को ठीक करने का काम जोर-शोर से चल रहा है।