फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने खेत से लौटते हुए किसान को गोली मारी

बदमाशों ने खेत से लौटते हुए किसान को गोली मारी

Sat, 12 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने खेत से लौटते हुए किसान को गोली मारी
बदमाशों ने खेत से लौटते हुए किसान को गोली मारी
विज्ञापन

सिखेड़ा। खेत से बाइक पर वापस लौट रहे किसान को पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। घटना पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घटी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला मुबारिकपुर निवासी (32) किसान नीरज पुत्र ब्रजवीर शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे के करीब खेतों से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। गंगनहर पुल पर पुलिस चौकी से गंगनहर पटरी पर मात्र 50 कदम की दूरी पर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर तीन बदमाशों ने किसान को गोली मार दी। बदमाशों की गोली किसान की पीठ में लगी। जिसके बाद किसान बाइक समेत सड़क पर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान गंगनहर पटरी पर दौड़ लगा रहे युवकों ने बदमाशों को भागते देखकर शोर मचा दिया। गोली चलने और शोर की आवाज सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। जिससे बदमाश घबरा गए और बाइक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घंटों जंगलों में कांबिग की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने बदमाशों की बाइक को कब्जे में ली। पुलिस को घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों में एक किसान के गांव का होना बताया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed