फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एमआर को अगवा कर कार लूटी

एमआर को अगवा कर कार लूटी

Wed, 09 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
एमआर को अगवा कर कार लूटी
एमआर को अगवा कर कार लूटी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। एनएच-58 पर स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर पशुओं की दवाइयों के एमआर से उसकी बीट कार लूट ली। बदमाश एमआर का कार में ही अपहरण कर ले गए और थाना सरूरपुर के जंगल में डालकर फरार हो गए।
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी सोनू पुत्र सुरेंद्र मूल रूप से थाना मंसूरपुर के गांव पुरबालियान का रहने वाला है। सोमवार को मुजफ्फरनगर में कंपनी की ओर से मेरठ और मुजफ्फरनगर के पशु दवाइयों के एमआर की मीटिंग थी। एमआर सोनू भी अपनी बीट कार लेकर मीटिंग में शामिल होने के लिए आया था। सोमवार रात वह कार लेकर मेरठ के लिए निकला था। रात के करीब नौ बजे हाईवे पर भंगेला पुलिस चौकी से आगे दादरी सीमा के पास बदमाशों ने अपनी स्विफ्ट कार सोनू की कार के आगे लगा दी। कार के अंदर से तमंचे लेकर चार बदमाश उतरे। बदमाशों ने सोनू को तमंचा लगाकर अंदर ही अपने साथ बैठा लिया और अपहरण करके लेकर चल दिए। कार को दौराना पुल के नीचे से निकालकर बदमाश सरधना की ओर निकले। थाना सरूरपुर के गांव करनावल के जंगल में जाकर बदमाशों ने सोनू को गाड़ी से नीचे धक्का देकर गिरा दिया और कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित को दो थानों की पुलिस ने टरकाया
पीड़ित एमआर सोनू रात के समय ही किसी तरह से सरूरपुर क्षेत्र में भूनी चौकी पर पहुंचा। वहां पर ड्यूटी दे रहे सिपाहियों को सोनू ने घटना की जानकारी दी। सिपाहियों ने घटना क्षेत्र दौराला बताया और उसको चलता कर दिया। पीड़ित सोनू रात में ही किसी तरह दौराला थाने पहुंचा। दौराला पुलिस ने घटनास्थल खतौली बताकर वापस भेज दिया। फिर पीड़ित थाना खतौली में पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों का मकसद सिर्फ कार लूटना था
पीड़ित एमआर सोनू ने बताया कि बदमाशों ने उससे पैसे नहीं लूटे और सिम निकालकर मोबाइल भी वापस कर दिया था। पर्स में जो कागजात थे, उनको भी बदमाशों ने वापस कर दिया। बदमाश कह रहे थे कि उनका मकसद नगदी लूटना नहीं है। वे सिर्फ कार ही लूटने आए थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिये के हिसाब से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed