फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचा 25 हजारी गब्बर

मुठभेड़ में दबोचा 25 हजारी गब्बर

Sat, 29 Jun 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा 25 हजारी गब्बर
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम पचैंडा रोड पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शहजाद उर्फ गब्बर को धर दबोचा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कई थानों में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस शुक्रवार देर शाम एसएसआई मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पचेंडा रोड स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आते बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। इस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। सूचना पर सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर नई मंडी ने बताया कि गिरफ्तार शहजाद उर्फ गब्बर के खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं के 20 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है, जिसके पास से बाइक, तमंचा-कारतूस आदि बरामद किए गए हैं। वहीं, गब्बर के फरार साथी की पहचान मीरापुर के गांव सिकंदरपुर निवासी भूरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed