{"_id":"5d12719e8ebc3e3ce63746f1","slug":"15614898047-muzaffarnagar-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। बाकरनगर गांव में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ आरोपी के परिजनों ने बदसलूकी करते हुए पथराव कर दिया। यहीं नहीं आरोपी को छुड़ाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान किया कर दिया।
गांव बाकरनगर में मंगलवार को हल्का इंचार्ज वीर सिंह महिला कांस्टेबल और होमगार्ड को साथ लेकर एक मामले में वांछित चल रहे अनुज पुत्र सुरेंद्र के घर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। इसी दौरान अनुज के परिवार के सुरेंद्र, राजेशना, वर्षा, मोहित सहित आधा दर्जन महिलाएं-पुरुष मौके पर आ गए और पुलिस टीम से उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगे। नहीं छोड़ने पर पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस किसी तरह आरोपी को थाने ले आई। मामले की जानकारी सब इंस्पेक्टर वीर सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल को दी। इस पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और पुलिस टीम पर पथराव करने वाले सुरेंद्र, मोहित, वर्षा, राजेशना को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल का कहना कि पुलिस वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी, जिसका परिजनों ने कुछ विरोध किया था। विरोध करने वाले दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।