फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा

मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा

Sun, 23 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव ढ़ासरी और बाजीदपुर मार्ग से मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों से लूट की बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों ने मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में दो पेट्रोल-पंपों पर लूट की घटना को कबूल किया है।
विज्ञापन

कोतवाली में शनिवार को एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ सोमेंद्र नेगी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव ढ़ासरी व बाजिदपुर मार्ग पर बाइक से दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। एसएसआई सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कह और घेराबंदी करके दोनों बदमाश को पकड़ लिया। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस व बिना नंबर की एक बाइक बरामद की गई। बदमाशों ने अपने नाम आकाश उर्फ चाचा पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव बुआड़ा कलां थाना खतौली, कोशिंद्र पुत्र सुभाष निवासी अलीपुरा, थाना हस्तिनापुर मेरठ बताए। बदमाशों के पास से 9 जून को जानसठ क्षेत्र में ढ़ासरी रोड से गांव जटवाड़ा निवासी युवक से लूटी गई बाइक मिली। बदमाशों ने बताया कि बाइक से 4 जून को उन्होंने मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में पेट्रोल पंप किसान सेवा केंद्र के सेल्समैन से 46 हजार रुपये, पंवार पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 62 हजार रुपयों लूटकर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

किला परीक्षितगढ़ पेट्रोल पंपों की लूट का खुलासा होने पर सीओ सदर देहात मेरठ अभिषेक भदौरिया ने पुलिस टीम व दोनों पेट्रोल पंपों के सेल्समैन को साथ लाकर बदमाशों की पहचान कराई। दोनों सेल्समैनों ने बदमाशों को पहचान लिया। दोनों बदमाशों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आकाश पर 14 तथा कोशिंद्र पर 12 मुकदमे थाना रामराज, खतौली, मवाना, हस्तिनापुर, जानसठ, किला परीक्षितगढ़ मेरठ में लूट, गैंगस्टर आदि धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई सुरेश कुमार, एसआई चंद्रसेन सैनी, कांस्टेबल राहुल त्यागी, देवेश कुमार, राहुल नागर, सतीश कुमार शामिल रहे। इसके अलावा मंसूरपुर पुलिस ने मिल यार्ड के पास संदिग्ध हालत में घूमते हुए राजसिंह पुत्र पहलाद सिंह निवासी जाट खेड़ा थाना भोला राजगढ़ निवासी मध्य प्रदेश को पकड़कर जेल भेजा। उसके पास एक चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed