{"_id":"5d07e6b78ebc3e06e10a4ea7","slug":"15607988901-muzaffarnagar-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दधेडूकलां में जबरन गेट लगाने को लेकर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दधेडूकलां में जबरन गेट लगाने को लेकर बखेड़ा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव दधेड़ूकलां में हिस्ट्रीशीटर द्वारा गली में जबरन गेट लगाने को लेकर बखेड़ा हो गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिलाओं ने खदेड़ दिया। जमकर हंगामे को देखते हुए पुलिस ने लाठियां फटकारकर स्थिति पर काबू पाया। घटना के बाद गांव में तनाव है, जिसके चलते पुलिसबल तैनात किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव दधेड़ूकलां निवासी थाने के हिस्ट्रीशीटर बादशाह का अपने घर के बाहर गेट लगाने को लेकर परिवार के ही इरशाद पक्ष से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। सोमवार को हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में मामला होने के बावजूद जबरन गेट लगाने लगा। इरशाद पक्ष ने इसका विरोध किया तो बादशाह ने धमकी दे डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बादशाह को हिरासत में ले लिया, लेकिन शाम होते-होते उसे बिना किसी कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने हिरासत से छोड़े जाने के बाद एक बार फिर गेट लगवाना शुरू कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो गुस्साईं महिलाओं ने हिस्ट्रीशीटर को छोड़े जाने को लेकर पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें खदेड़ लिया। हंगामे की सूचना पर सीओ सदर धनंजय कुशवाहा और इंस्पेक्टर राजीव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारते हुए भीड़ को दौड़ाकर स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से लगाए जा रहे गेट के काम को रुकवाते हुए आगे निर्माण कार्य होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस कार्रवाई देख आरोपी हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गए। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है, जिसके चलते देर रात तक पुलिसबल गांव में ही मौजूद था।
संदेह के घेरे में थाना पुलिस की कार्यप्रणाली
चरथावल। गांव दधेडूकलां में हिस्ट्रीशीटर द्वारा जबरन गेट लगाने को लेकर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। दरअसल, पुुलिस ने पहले हिरासत में लेने के बावजूद हिस्ट्रीशीटर को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया, जिसने फिर से गांव में पहुंचकर निर्माण शुरू कर दिया। आरोप है कि इरशाद पक्ष द्वारा निर्माण का विरोध करने पर पुलिस फिर गांव में पहुंची और कोर्ट में मामला होने के बावजूद निर्माण कर रहे हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई के बजाये इरशाद पक्ष के ही दो लोगों को थाने ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर इरशाद पक्ष की एक कैंसर पीड़ित महिला के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस की इस एकतरफा कार्रवाई को लेकर महिलाओं व ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन
सीओ सदर धनंजय कुशवाहा ने बताया कि घर के बाहर गेट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिस पर काबू पा लिया गया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते भविष्य में निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। दोनों पक्षों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जाएगी।