फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गोली लगने से खरड़ गांव के पूर्व प्रधान की मौत

गोली लगने से खरड़ गांव के पूर्व प्रधान की मौत

Tue, 18 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से खरड़ गांव के पूर्व प्रधान की मौत
कार में बैठते समय अचानक गोली चलने से पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। लाइसेंसी बंदूक लेकर कार में बैठते समय अचानक ट्रिगर दबने से बंदूक की गोली पूर्व प्रधान के मुंह में जा लगी, जिससे हादसे में पूर्व प्रधान की घर के सामने ही मौत हो गई। पूर्व प्रधान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
फुगाना थाने के गांव खरड़ निवासी मनोज कुमार (45) पुत्र कृष्ण कुमार के पास दो नाली लाइसेंसी बंदूक है। वह खरड़ गांव का प्रधान भी रह चुका है। सोमवार को पूर्व प्रधान मनोज कुमार अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर उसका रिन्यूवल कराने के लिए बुढ़ाना आ रहा था। सुबह करीब 11 बजे वह घर के आंगन में खड़ी अपनी कार में बंदूक लेकर बैठने लगा। कार में बैठते समय किसी कारण वश बंदूक का ट्रिगर दबने से बंदूक से निकली गोली पूर्व प्रधान के मुंह पर जा लगी। इस घटना में गोली लगते ही पूर्व प्रधान चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही पूर्व प्रधान के घर व मोहल्ले में खलबली मच गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बंदूक में गोली भरी हुई थी। कार में बैठते समय किसी कारण ट्रिगर दब गया, जिस कारण यह हादसा हुआ। घटना से खरड़ गांव में शोक छाया है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने मृतक मनोज कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वृद्ध मां की सहारे की लाठी टूट गई
बुढ़ाना। पूर्व प्रधान मनोज कुमार के परिवार में दो बेटे व एक बेटी है। किसी की शादी नही हुई है। मनोज कुुमार के पिता कृष्ण कुमार की पहले ही मौत हो चुकी है। दो भाइयों में बड़े भाई ललित कुमार की करीब डेढ़ वर्ष पहले हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। बड़े भाई के दो बेटे हैं। उनकी शादी हो चुकी है। वृद्ध माता राजकुमारी का दूसरे बेटे की मौत से उन पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे अपनी वृद्ध माता, पत्नी, दो बेटे व एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed