फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सिकंदरपुर में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

सिकंदरपुर में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

Sun, 16 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
भोपा। सिकंदरपुर गांव में मकान के पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकार तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के सतपाल और ईश्वर में बीते दो दशक से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह सतपाल की पत्नी माया और ईश्वर में इसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर मारपीट हुई। जिसमें माया, बेटी जूली, लड़का रवि और दूसरी ओर से ईश्वर वह एक और व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया। दोनों पक्ष नहीं माने इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। सतपाल, ईश्वर, रवि को पुलिस थाने ले आई, जिनमें से सतपाल और ईश्वर का शांति भंग करने की आशंका के चलते चालान कर दिया। उधर, भोपा के गांव जौली की रानी ने थाने पर तहरीर दी। बताया कि उसके पैतृक जमीन को गांव के ही युवक को बटाई पर दे रखा है। आरोप है जेठ और जेठानी उससे रंजिश रखते हैं। रविवार को वह बेटे निशांत के साथ खेत पर गई थी, उसी दौरान उसका जेठ-जेठानी वह उसका बेटा भी पहुंच गया और उन्हें खेत में काम करने से रोकने लगा। जब उनसे ऐसा करने से मना किया, तो तीनों लोगों ने मिलकर गाली गलौज के साथी मारपीट की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed