फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली

पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली

Sun, 16 Jun 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली
मुजफ्फरनगर। बचनसिंह कॉलोनी में शुक्रवार को गोली लगने से घायल युवक ने पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलाई थी। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने घायल युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की बचनसिंह कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकुर को शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में गोली लग गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकुर से पूछताछ की तो उसने पड़ोसी युवक पर रंजिशन खुद को गोली मारने का आरोप लगाया। एसएसपी के शब्दों में, मामले की जांच की गई तो मामला प्रेम-प्रसंग का पाया गया, जिसमें पड़ोसी को फंसाने के लिए अंकुर द्वारा खुद को गोली मारने की बात सामने आई। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी निशानदेही पर छिपाकर रखे गए प्रयुक्त तमंचा-कारतूस भी बरामद कर लिए गए। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि अंकुर आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके खिलाफ शहर के तीनों थानों में कई संगीन धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


प्रतिवादी को फंसाने के लिए मारी बेटे को गोली
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने छपार के गांव तेजलहेड़ा में हुई फायरिंग की फर्जी वारदात का भी खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को ही तेजलहेड़ा निवासी अंकित पुत्र धीर सिंह को गोली लगने की सूचना मिली। जांच की गई तो पता चला कि धीर सिंह द्वारा जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया, उनके साथ उसका एक पुराना मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। उक्त लोगों पर फैसले का दबाव बनाने के लिए ही धीरसिंह द्वारा खुद ही अपने बेटे अंकित को गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी धीरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जिला अस्पताल में भर्ती घायल अंकित को भी हिरासत में ले लिया गया है। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि जनपद में फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वाले आरोपियों के खिलाफ भी अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर के बचनसिंह कॉलोनी के साथ ही तेजलहेड़ा फायरिंग कांड भी जांच में झूठा पाया गया, जिस पर दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed