{"_id":"5d03f0518ebc3e5a1860e81c","slug":"15605392066-muzaffarnagar-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने बेकसूर बताकर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिलाओं ने बेकसूर बताकर किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने बेकसूर बताकर किया हंगामा
भोपा। गांव छछरौली में हुई चोरियों के संबंध में पुलिस ने अखरोट बेचने वाले चार युवकों को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। इसे लेकर महिलाओं ने युवकों को बेकसूर बताते हुए थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद चारों युवकों को छोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव छछरौली में हाल ही में एक साथ तीन मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के रुड़की निवासी राजू, आशु, विजय और रवि भोपा क्षेत्र में अखरोट बेचने आए थे। पुलिस ने चारों युवकों को भी संदिग्ध मानते हुए शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। जानकारी मिलने पर युवकों के परिवार की महिलाएं शुक्रवार सुबह रुड़की से भोपा थाने पहुंच गईं और युवकों को बेकसूर बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साईं महिलाएं अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। जिसके बाद थाना पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने चारों युवकों से पूछताछ करते हुए उन्हें छोड़ दिया।