फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तांत्रिक के कहने पर पत्नी को छोड़ फरार हुआ युवक

तांत्रिक के कहने पर पत्नी को छोड़ फरार हुआ युवक

Sat, 15 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक के कहने पर पत्नी को छोड़ फरार हुआ युवक
पत्नी को छोड़ फरार हुआ युवक
विज्ञापन

भोपा। गांव बेहड़ा-थ्रू निवासी महिला ने तहरीर देकर पति व सास पर बेटा पैदा करने के लिए एक तांत्रिक के कहने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा-थ्रू निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। पीड़िता का कहना है कि कुछ समय बाद पति व सास ने अपने एक तांत्रिक रिश्तेदार को घर बुलाकर उसका हाथ दिखवाया। तांत्रिक के कहने से घर में तंत्र क्रियाएं भी शुरू कर दी गईं। जिससे महिला की जान का खतरा उत्पन्न हो गया। आरोप है कि करीब एक माह पूर्व पति व सास उसे घर में ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपी पति व सास के साथ ही तांत्रिक के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed