फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती का सुराग नहीं, गांव में तनाव बना

युवती का सुराग नहीं, गांव में तनाव बना

Wed, 12 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
युवती का सुराग नहीं, गांव में तनाव बना
युवती का सुराग नहीं, गांव में तनाव
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना क्षेत्र पुरकाजी के एक गांव निवासी युवक सोमवार को गांव की ही नाबालिग को लेकर फरार हो गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने आरोपी युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध नाबालिग का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। तीन दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस युवती का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। बुधवार को दर्जनों लोगों ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से मिले और युवती को बरामद करने की मांग की। आरोप लगाया कि मामले को देख रहे सब इंस्पेक्टर मामले को गंभीरता से न लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मामले को एक अन्य सब इंस्पेक्टर को सौंप दिया गया है। जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले को लेकर युवक व युवती पक्ष के लोगों में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों में अब तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed