{"_id":"5cfea4f7bdec22070e2be0bf","slug":"15601922389-muzaffarnagar-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित अपहृत युवती ने प्रेमी संग की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों से जान का खतरा बताया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला नवाबगंज पूर्वी से लापता हुई युवती ने सोमवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर खुद को बालिग बताया। साथ ही अपनी मर्जी से प्रेमी संग जाने व उससे शादी करने की जानकारी दी। कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज पूर्वी निवासी व्यक्ति ने कुछ समय पूर्व हरियाणा के पानीपत निवासी युवक और उसके परिजनों पर बेटी के अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से आरोपियों व अपहृत युवती की तलाश कर रही है। सोमवार को युवती अपने प्रेमी संग पुलिस ऑफिस पहुंची। और खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ एक जून को चंडीगढ़ के श्रीराधा कृष्णा मंदिर में शादी कर लेने की जानकारी दी। युवती ने पंजाब चंडीगढ़ हाईकोर्ट से जारी प्रेमी युगल की सुरक्षा से संबंधित आदेश भी अफसरों को देते हुए अपने माता पिता और भाइयों से खुद की और प्रेमी की जान को खतरा जताते हुए सुरक्षा दिए जाने के साथ ही कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।