फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों के मकानों में लाखों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत

किसानों के मकानों में लाखों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत

Tue, 11 Jun 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
किसानों के मकानों में लाखों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत
मोरना में किसानों के तीन घरों में चोरी
विज्ञापन

मोरना। किसानों के तीन घरों में घुसकर चोर नकदी सहित लाखों के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। गांव में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस को चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। एसपी देहात आलोक शर्मा भी गांव में पहुंचे। चोरी की घटना का खुलासा करने को लेकर डॉग स्क्वॉड टीम ने जांच पड़ताल की।

भोपा क्षेत्र के गांव छछरौली में रविवार की देर रात को किसान धर्मपाल पुत्र काला का परिवार भीषण गरमी की वजह से खुले बरामदे में सो रहा था। परिवार की महिला की रात के साढ़े तीन बजे आंख खुली तो मकान के दरवाजे लॉक होने से चोरी होने की घटना का पता चला। मकान के अंदर सेफ का ताला टूटा मिला और कपड़े व सामान तितर बितर पड़ा मिला। परिवार के सदस्य अनुज राठी ने बताया कि वह बैंक की मिनी शाखा चलाता है। बदमाशों ने घर में रखी लगभग तीन लाख पच्चीस हजार रुपये की नगदी सहित सोने के कुंडल, झुमकी, लोंग, अंगूठी, नेकलैस आदि लगभग 15 तोले सोने व आधा किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए व महिलाओं के कुछ वस्त्र भी चोर चोरी कर ले गए। धर्मपाल सिंह के पड़ोस में ही देववीर पुत्र किरणसिंह के मकान में भी इसी प्रकार से चोरी की घटना को अंजाम देते हुए अलमारी में रखे लगभग दस हजार रुपये नकदी व 35 तोले सोने व एक किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। यहां भी चोरों ने घर के दरवाजे अंदर से लॉक कर रखे थे। दोनों घरों से 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने तीसरी घटना को अंजाम दिया। कंवरपाल सेठ पुत्र बिददी सिंह के घर में अलमारी का ताला तोड़कर लगभग एक लाख की नकदी, सोने के कुंडल, कंगन, अंगूठी, चेन, गले का सैट आदि चोरी कर लिए। गांव में तीन चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात आलोक शर्मा ने पीड़ित परिवारों से मिलकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर ग्रामीणों को शीघ्र ही चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed