फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेहड़ा थ्रू गांव में फिर पथराव से तनाव

बेहड़ा थ्रू गांव में फिर पथराव से तनाव

Fri, 07 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बेहड़ा थ्रू गांव में फिर पथराव से तनाव
बेहड़ा थ्रू गांव में फिर पथराव से तनाव
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। बेहड़ा-थ्रू गांव में दूसरे दिन भी पथराव व मारपीट होने से तनाव व्याप्त हो गया। एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष के युवकों पर गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

भोपा क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में बुधवार को तेली व कुरैशी समाज के लोगों में ईद की नमाज समय से पहले अदा कराने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार चले और पथराव भी हुआ था। इस संघर्ष में दोनों ओर से कफील उर्फ कपिल, खुशनुमा, अकील, आमिल व दूसरे पक्ष से भी दो-तीन लोगों घायल हो गए थे। मामले में घायल कफील के पिता नफीस ठेकेदार ने गांव के ही तेली पक्ष के सात लोगों इंतजार, कासिम, लियाकत, शमशेर, आजम, शरीफ, अल्लाह मेहर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कफील का उपचार मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा है जिसके हालत गंभीर बताई गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली की दोनों पक्षों में एक बार फिर मारपीट व पथराव हो गया है। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोहल्ले में बेवजह घूम रहे युवकों को डाट-फटकार कर वहां से भगाया तथा एक युवक को हिरासत में लिया गया। तेली पक्ष की महिला हिना का आरोप है कि कुरैशी पक्ष के कई युवक उनके घरों के आसपास घूम रहें हैं और घर पर मौजूद महिलाओं से अभद्रता कर रहे हैं। महिला ने बताया कि जब उन युवकों का विरोध किया गया तो उन्होंने मारपीट के साथ ही उनके मकान पर पथराव भी किया। इसी पक्ष की गुड़िया नामक युवती ने इसकी सूचना डायल-100 को दी थी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल का कहना है कि बृहस्पतिवार को गांव में मारपीट व पथराव की कोई घटना होना सामने नहीं आया है। इसके बावजूद मामले की जांच की जा रही है। उधर, पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्दी नामजद लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई है और नियमित गश्त भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed