फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेटी से मिलने आई मां और दो भाभी को बंधक बनाया

बेटी से मिलने आई मां और दो भाभी को बंधक बनाया

Thu, 06 Jun 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बेटी से मिलने आई मां और दो भाभी को बंधक बनाया
विवाहिता की मां और भाभियों को बंधक बनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा गांव में अपनी बेटी से मिलने आई मां और दो भाभियों को ससुराल वालों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस ने तीनों को मुक्त कराया। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। उधर, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

छपार क्षेत्र निवासी साकिरा का निकाह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी फुरकान के साथ हुआ था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले साकिरा को परेशान कर उत्पीड़न करते है। परेशान होकर विवाहिता ने कुछ माह पहले पुलिस को तहरीर दे दी थी। इस पर मामला महिला थाने में चला गया था। हाल में ही महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया, जहां पर रिश्तेदारों की मौजूदगी में इस बात पर सहमति बनी कि ससुराल वाले उसे परेशान नहीं करेंगे। इस समझौते के बाद विवाहिता साकिरा ससुराल आ गई थी। आरोप है कि उसका पति फुरकान उसे फिर से दहेज के लिए परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं उसे मायके वालों से भी मिलने नहीं देता। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को साकिरा की मां और दो भाभी उसे लेने के लिए कूकड़ा उसकी ससुराल आई थी। यहां ससुराल वालों ने उसे भेजने से इंकार कर दिया। आरोप है कि साथ ही उसकी मां और दोनों भाभी को भी अपने मकान में बंधक बना लिया। किसी तरह से उसकी मां ने परिजनों को खबर दी। मायके वालों ने डायल 100 को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस कूकड़ा गांव पहुंची और विवाहिता की मां और दोनों भाभियों को बंधन मुक्त कराकर नई मंडी कोतवाली पर उन्हें छोड़ दिया। मामले की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने विवाहिता साकिरा को उसकी मां और दोनों भाभी के साथ मायके भेज दिया, जबकि पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए उसके पति फुरकान को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। उधर, एक और मामले में नई मंडी पुलिस ने कूकड़ा निवासी संजीव पुत्र किशोरी को भी गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने मारपीट की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed