फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तावली में 120 लीटर सिंथेटिक दूध पकड़ा

तावली में 120 लीटर सिंथेटिक दूध पकड़ा

Tue, 04 Jun 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
तावली में 120 लीटर सिंथेटिक दूध पकड़ा
तावली में 120 लीटर सिंथेटिक दूध पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दूध विक्रेताओं के यहां छापे की कार्रवाई की। इस दौरान तावली गांव में एक दूध विक्रेता के यहां से 120 लीटर सिंथेटिक दूध बरामद किया गया। इस दूध को ईद पर बिक्री के लिए तैयार किया गया था। विभागीय टीम ने दूध के नमूने लेने के बाद उसे नष्ट कर दिया। इस संबंध में शाहपुर थाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

ईद पर्व के मौके पर नकली दूध की बिक्री की रोकथाम को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में अनेक स्थानों पर छापे की कार्रवाई की। जिला अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान गांव तावली में इनाम पुत्र मनसब के यहां से 120 लीटर सिंथेटिक दूध बरामद किया है। दूध पाउडर, रिफाइंड आदि सामान भी मिला है। इससे वह सिंथेटिक दूध बना रहा था, जिसे ईद पर बेचना था। इस संबंध में शाहपुर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed