{"_id":"5cf56b63bdec2207490a12ca","slug":"155958767919-muzaffarnagar-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों ने दो छात्राओं पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनचलों ने दो छात्राओं पर किया हमला
विज्ञापन
मनचलों ने दो छात्राओं पर किया हमला
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर सोमवार दोपहर बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी सवार छात्राओं से पहले तो छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्राओं पर हमला कर उनकी जमकर पिटाई कर दी और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित छात्राओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे गांव निवासी दो युवतियां शहर के एक कॉलेज में पढ़ती हैं। सोमवार सुबह दोनों छात्राएं स्कूटी से शहर आई थीं। जब वे भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल के निकट पहुंचीं, पीछे से बाइक पर आए दो मनचलों ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्र फब्तियां कसीं। पीड़ित छात्राओं ने तहरीर देकर बताया कि जब उन्होंने मनचलों की हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने अपनी बाइक उनकी स्कूटी के आगे लगाकर रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों छात्राओं पर हमला कर उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित छात्राएं वहां से नई मंडी थाने पहुंची और घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बच्चों के विवाद में भिड़े, दो पकड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी नौशाद की पड़ोसी आरिफ से बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद कहासुनी हो गई। शाम के समय इसी बात को लेकर दोनों भिड़ गए, जिनके बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया, जिनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।