फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच हाथापाई

प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच हाथापाई

Tue, 04 Jun 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच हाथापाई
प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच हाथापाई
विज्ञापन

बुढ़ाना/ परासौली (मुुजफ्फरनगर)। सरनावली गांव के शिव मंदिर में हुई चोरी के मुद्दे पर सभी बिरादरी के ग्रामीणों की मंदिर में पंचायत हुई। पंचायत में गांव की वर्तमान महिला प्रधान पक्ष के एक आरोपी के नहीं आने पर दूसरे पक्ष व बिरादरी के लोग गुस्से में आ गए। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद पंचायत में वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक पक्ष के लोगों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

थाना फुगाना के गांव सरनावली के शिव मंदिर के महंत हरि गिरि 22 मई को अपने चेले के भंडारे में आगरा के फतेहाबाद में भाग लेने गए थे। देर रात चोरों ने मंदिर के महंत के कमरे का ताला तोड़कर सेफ का ताला काट दिया। चोरों ने सेफ के अंदर से लाखों रुपये की नकदी व महंत के सोने-चांदी के आभूषण चुुरा लिए। 23 मई को अलसुबह ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए तो चोरी की घटना को देखकर हतप्रभ रह गए। घटना की रिपोर्ट थाना फुगाना में अज्ञात में दर्ज करवाई गई। ग्रामीण इस घटना के खुलासे के लिए लग गए। गांव वालों ने बताया कि इस घटना में गांव के एक कश्यप तथा दूसरे जाट बिरादरी के युवक का नाम प्रकाश में आया। इसी मुद्दे को लेकर गांव में कई बार ग्रामीणों में वार्ता हुई। इस घटना को लेकर सोमवार को गांव के शिव मंदिर में गांव की सभी बिरादरी के लोगों की पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में पूर्व प्रधान वीरपाल पक्ष का आरोपी युवक पहुंच गया। गांव की वर्तमान महिला प्रधान सनातों व परिवार के कुलदीप पक्ष का आरोपी युवक पंचायत में नहीं आया। इसी बात को लेकर पूर्व प्रधान वीरपाल व वर्तमान कश्यप समाज की महिला प्रधान सनातों व कुलदीप पक्ष के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। पंचायत में हंगामा हो गया। कश्यप व जाट बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना थाना के इंस्पेक्टर महावीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही कोतवाली बुढ़ाना तथा भौराकलां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। उन्होंने बताया कि गांव में पूरी तरह शांति है। गांव वालों पर दबाव बनाने के लिए तथा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। पंचायत में वर्तमान महिला प्रधान पक्ष के कुलदीप, गोवर्धन, रामकुुमार, चरण सिंह, रामधारी, हरिचंद, सोनू, सुमित, दीपक व पूर्व प्रधान वीरपाल, अनुराग मलिक, सुभाष मलिक, डूंगर गांव के प्रधान बिजेन्द्र व अजय मलिक सहित दोनों पक्षों व सभी बिरादरी के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed