{"_id":"5cf41bc1bdec22070a1aad14","slug":"15595017586-muzaffarnagar-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्र को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी बाईपास पर छात्र को गोली मारकर घायल करने की घटना में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
25 मई को पुरकाजी बाईपास पर गांव लखनौती निवासी छात्र उज्ज्वल राठी को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसके साथी छात्र लाखन निवासी गांव तुग़लकपुर की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शनिवार को शक के आधार पर गांव खेड़ाजट कोतवाली मंगलौर उत्तराखंड निवासी अंकित को हिरासत में लेकर घायल छात्र से उसकी शनाख्त कराई थी। छात्र के शनाख्त करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि छात्र से आरोपी की पहचान करा ली गई है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।