फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पति के दो पार्टनरों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

पति के दो पार्टनरों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Jun 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पति के दो पार्टनरों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
पति के दो साथियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

खतौली। महिला के साथ दुष्कर्म कराने के मामले में पुलिस ने उसके पति के दो साथियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। शनिवार को पीड़ित दंपती ने मुख्यालय पर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। एसएसपी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

नगर निवासी पीड़ित दंपती शनिवार को एसएसपी मिले। पीड़िता महिला ने शिकायती पत्र के माध्यम से अपने पति के दो साथियों पर हलवा में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला का आरोप था कि आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई थी, जिसको आरोपी वायरल करने की धमकी दे रहे थे। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने महिला के दो साथियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच पड़ताल में यह मामला महिला के पति और आरोपी पार्टनरों के बीच रुपयों के लेनदेन का मामला निकल करके सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed