फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फैक्टरी में चोरी करने आए दो चोर दबोचे

फैक्टरी में चोरी करने आए दो चोर दबोचे

Wed, 29 May 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में चोरी करने आए दो चोर दबोचे
फैक्टरी में चोरी करने आए दो चोर दबोचे
विज्ञापन

सिखेड़ा। जानसठ रोड स्थित फैक्टरी में चोरी करने आए दो चोरों को कर्मचारियों की मदद से पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। जानसठ रोड पर विनायक व एआरसी फैक्टरी हैं। जहां पुराने टायरों से तेल निकाला जाता है। उक्त दोनों फैक्टरियों से कई बार मोटर व अन्य सामान चोरी हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज हैं। सोमवार देर रात टाटा एस में चार लोग विनायक फैक्टरी में चोरी करने के इरादे से पहुंचे थे। फैक्टरी में मौजूद पहले से मुस्तैद कर्मचारियों ने चोरों को दीवार फांदकर अंदर घुसते देख पुलिस को सूचना दी। जिस पर इंस्पेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस व कर्मचारियों ने घेराबंदी कर फैक्टरी में घुसे दो चोरों को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दो अन्य भाग निकलने में सफल रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजते हुए फरार हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed