फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जहर खुरानी गिरोह के दो सदस्य दबोचे

जहर खुरानी गिरोह के दो सदस्य दबोचे

Tue, 28 May 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
जहर खुरानी गिरोह के दो सदस्य दबोचे
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने जहर खुरानी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर कई घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने के उप निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी और राजकुमार ने बताया कि क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि रेलवे रोड पर जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्य मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर वहां जाते मिले युवकों को रोकना चाहा, तो वे भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राशिद पुत्र गुलजार निवासी नूरमस्जिद किदवईनगर तथा परवेज पुत्र नईम शेख निवासी किदवईनगर बताया। आरोपियों के कब्जे से दस मोबाइल व हजारों की नकदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जहर खुरानी गिरोह के सदस्य हैं तथा वह रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर अपना शिकार बनाते हैं। उनके अन्य साथी फईम पुत्र सलीम निवासी मक्की मस्जिद के पास किदवईनगर व दिलशाद उर्फ बब्बू पुत्र जमीन निवासी कुल्हेड़ी चरथावल हैं, जो लोगो को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed