फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भट्ठा मालिक और मुनीम समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

भट्ठा मालिक और मुनीम समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 28 May 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
भट्ठा मालिक और मुनीम समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। रोहाना क्षेत्र में भट्ठे पर भोपड़ी में किशोरी की जलकर हुई संदिग्ध मौत के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से भट्ठा मालिक और मुनीम समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता ने आरोपियों पर उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जिंदा जला कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त घटना में सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के अलावा एससीएसटी और पॉस्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के रोहाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर 23 मई की रात में एक श्रमिक की 14 साल की बेटी की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई थी। सुबह उसका जला हुआ शव झोपड़ी में पड़ा मिला था। मामले को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए भट्ठा मालिक पर हत्या का आरोप लगाया था। तब मृतका के भाई की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने रपट इत्तलाई दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। उसी रात मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर भट्ठा मालिक, मुनीम आदि पर उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जिंदा जला कर हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर में पिता ने बताया कि वह परिवार समेत भट्ठे पर ईंट पथेर का काम करता है। साथ में बेटा और बेटी भी रहते थे। घटना के दिन शाम वह पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर अपने गांव चला गया था। आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक और मुनीम ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसकी जला कर हत्या कर दी। इस दौरान उसके बेटे को डरा धमका कर चुप रहने को कहा। सोमवार को पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से भट्ठा मालिक गुड्डू, मुनीम पिंटू को नामजद एवं पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी जिंदा जला कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इन्होंने कहा--
- मृतका किशोरी के पिता की तहरीर पर भट्ठा मालिक, मुनीम के अलावा पांच अन्य अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के अलावा एससीएसटी और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी मामले की जांच कर रहे है। - अनिल कपरवान, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed