{"_id":"5cec32b4bdec220771036416","slug":"15589833977-muzaffarnagar-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के यहां शादी में गई किशोरी को ससुराल वालों ने बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहन के यहां शादी में गई किशोरी को ससुराल वालों ने बंधक बनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में गई किशोरी को बंधक बनाया
विज्ञापन
छपार। अपनी बहन के जेठ की शादी में गई किशोरी को बहन के ससुराल वालों ने उसके घर भेजने से इंकार कर उसे बंधक बना लिया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव गड़वाडा निवासी विजयपाल की पुत्री प्रियंका की शादी गांव बसेडा में बिजेंद्र के पुत्र टीटू के साथ लगभग सात वर्ष पूर्व हुई थी। 23 मई को प्रियंका के जेठ मिंटू की शादी थी। उसमें प्रियंका की चौदह वर्षीय बहन भी गई थी। शादी के बाद किशोरी ने जब अपने घर जाने के लिए कहा तो उन्होंने भेजने से इंकार करते हुए कहा कि उसकी शादी छोटे भाई के साथ होगी। जबकि उसके परिजनों ने इंकार कर दिया। सोमवार को युवती की मां मुकेश उसका भाई रोबिन व छोटी बहन सीमा उसे लेने बसेड़ा गए। आरोप है कि उन्होंने उनकी जमकर पिटाई की ओर घर से भगा दिया। पीड़ितों ने छपार थाने पहुंच कर आरोपी तीनों भाईयों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय समझौते के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।