फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रधान पुत्र के साथ मारपीट, हंगामा, तनाव

प्रधान पुत्र के साथ मारपीट, हंगामा, तनाव

Fri, 18 Jan 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पुत्र के साथ मारपीट, हंगामा, तनाव
प्रधान पुत्र के साथ मारपीट, हंगामा, तनाव
विज्ञापन

मोरना। प्रधान पुत्र के साथ मारपीट को लेकर हंगामा खड़ा हो गया, जिसको लेकर तनाव के हालत पैदा हो गए। इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी मांग की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भोपा क्षेत्र के गांव छछरौली के ग्राम प्रधान अनुज पहलवान का पुत्र वंश बृहस्पतिवार की शाम भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर किसी कार्य से गया था। इस दौरान बस स्टैंड पर खड़े युवकों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट का दी। मारपीट में प्रधान का पुत्र घायल हो गया। इस घटना को लेकर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक अपराध यतेंद्र सिंह व शुक्रताल चौकी प्रभारी योगेंद्र पंवार, मोरना चौकी प्रभारी जोगेंद्र पाल सिंह पुलिस बल को साथ लेकर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को दौड़ाया। इस घटना को लेकर तनाव फैल गया। तनाव के मददेनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए उनके घर पर दबिश दी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed