Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In 10 months, cyber fraudsters swindled Rs 5.04 crore; 104 FIRs registered, 47 accused arrested.

Kaithal News: 10 माह में साइबर ठगों ने 5.04 करोड़ रुपये की लगाई चपत, 104 प्राथमिकी दर्ज, 47 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
In 10 months, cyber fraudsters swindled Rs 5.04 crore; 104 FIRs registered, 47 accused arrested.
कैथल। जिले में साइबर ठगों ने 10 माह में लोगों को 5.04 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। जनवरी से अक्तूबर 2026 तक साइबर ठगी की 104 प्राथमिकी दर्ज हुईं और 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ठगों ने नौकरी दिलाने, शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने और विदेश में रिश्तेदार बनकर मदद मांगने जैसे हथकंडों से लोगों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

मंगलवार को ठगों ने कूरियर की जानकारी देने के बहाने गांव नौच निवासी नगर परिषद कर्मचारी बलवान सिंह के दो बैंक खातों से एक लाख रुपये निकाल लिए। बलवान सिंह के अनुसार उसके दोस्त ने दक्षिण कोरिया भेजे गए पार्सल की जानकारी लेने के लिए ऑनलाइन ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क किया था। इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल का लिंक भेजा। दोस्त के कहने पर बलवान सिंह ने यह फाइल अपने मोबाइल में डाउनलोड कर ली। इसके चार दिन बाद उनके यूको बैंक खाते से दो बार में एक लाख रुपये और एचडीएफसी बैंक खाते से 999.99 रुपये निकल गए। इस मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार साइबर ठग बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर ओटीपी व केवाईसी की जानकारी हासिल कर खातों से रकम उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल, संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल और क्यूआर कोड के जरिये भी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कई मामलों में मोबाइल हैक कर बैंक खातों से रकम निकाली गई तो कहीं निवेश के नाम पर लोगों की जीवनभर की जमा पूंजी तक हड़प ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से अक्तूबर तक साइबर ठगी के मामले
माह- मामले-
गिरफ्तार- आरोपी
जनवरी-
17-
9
फरवरी - 7-
2
मार्च-
13-
8
अप्रैल-
7-
6
मई-
7-
11
जून-
5
-2
जुलाई-
13-
6
अगस्त-
14-
3
सितंबर-
8-
0
अक्तूबर- 13-
0
कुल-104-
47


-----------
अनजान लिंक और कॉल से रहें सावधान
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति से बैंक खाते, एटीएम, क्रेडिट कार्ड और ओटीपी से जुड़ी जानकारी साझा न करें। केवाईसी अपडेट कराने या बैंक खाता बंद होने का डर दिखाने वाली कॉल पर भरोसा न करें। अनजान लिंक और एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें। किसी के कहने पर क्यूआर कोड स्कैन न करें। ऑनलाइन ठगी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि ठगी की रकम को आगे दूसरे खातों में ट्रांसफर होने से रोकने का प्रयास किया जा सके।


--------
पिछले दिनों में हुई साइबर ठगी के मामले
- सेक्टर-18 निवासी व्यक्ति को न्यूड वीडियो कॉल के जरिये ब्लैकमेल कर 1.26 लाख रुपये ठगे।
- कैथल निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 2.50 करोड़ रुपये की चपत लगाई।
- सेक्टर-18 निवासी संदीप से शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर 14.66 लाख रुपये ठगे।
- गांव सैर निवासी गज्जन सिंह के ईमेल और नेट बैंकिंग के माध्यम से 4.37 लाख रुपये निकाले।
- गांव सेरधा निवासी महेश कुमार का मोबाइल हैक कर दो बैंक खातों से 2.30 लाख रुपये निकाले।
- गांव रसूलपुर निवासी राजू के बैंक खाते से 1.27 लाख रुपये निकाले।
- गांव फरल निवासी गुरचरण सिंह को विदेश में रिश्तेदार बनकर फोन किया और 12.40 लाख रुपये ठगे।
- गांव सेगा निवासी भाना राम को एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया और 1.82 लाख रुपये निकाले।
- सेक्टर-18 निवासी व्यक्ति को फर्जी आईपीओ और स्टॉक में निवेश का झांसा देकर 22.90 लाख रुपये ठगे।
- गांव भागल निवासी सुशील कुमार को सैमसंग केयर कर्मचारी बनकर 1.07 लाख रुपये की चपत लगाई।
- चीका निवासी डोली के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये करीब एक लाख रुपये निकाले।
- गांव किछाना निवासी कुलबीर सिंह को विदेश में भांजा बनकर फोन किया और 2.80 लाख रुपये ठगे।
- गांव बीर बांगड़ां निवासी रामबीर से विदेश में परिचित बनकर ठगी की।
- गांव ढांड के युवक को मां के इलाज के ऑनलाइन पंजीकरण के नाम पर एपीके फाइल भेजकर 2.76 लाख रुपये ठगे।
- कैथल निवासी वरिष्ठ नागरिक से फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती की और गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 8.75 लाख रुपये ठगे।
- गांव देविगढ़ रोड निवासी सिमरन को फर्जी पेमेंट मैसेज और क्यूआर कोड के जरिये 1.07 लाख रुपये की चपत लगाई।
- गांव सेर निवासी गुरुदेव सिंह को विदेश भेजने के नाम पर इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिये 1.01 लाख रुपये ठगे।
- गांव संगरौली निवासी किसान को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1.68 लाख रुपये ठगे।
- कैथल निवासी ईश्वर चंद गुप्ता के बैंक खाते से बिना जानकारी के 8.79 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed