फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमी संग फरार युवती कोल्हू पर काम करती मिली

प्रेमी संग फरार युवती कोल्हू पर काम करती मिली

Fri, 11 Jan 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग फरार युवती कोल्हू पर काम करती मिली
प्रेमी संग फरार युवती कोल्हू पर काम करती मिली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने प्रेमी के साथ घर से फरार हुई युवती को रोहाना के पास कोल्हू पर काम करते हुए बरामद किया। पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान कराए, जहां पर युवती ने अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही है। कोर्ट ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया है। इस मामले में युवती के पिता ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

गांव निवासी एक युवती का छपार थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों छह जनवरी को घर से फरार हो गए थे। इस मामले में युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ उसकी पुत्री को वह बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर युवती को रोहाना के पास एक कोल्हू पर काम करते हुए बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर उसके कोर्ट में बयान करा दिए। युवती ने अपने आपको बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती को नारी निकेतन भेज दिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed