{"_id":"6aa80be85ee0c40cd80f7129","slug":"youth-booked-for-disturbing-the-peace-after-behaving-rudely-with-police-during-a-check-meerut-news-c-72-1-mct1011-159415-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता, युवक का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता, युवक का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में रविवार रात चेकिंग के दौरान एक युवक ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
युवक की पहचान पल्लवपुरम निवासी अनिरुद्ध के रूप में हुई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लालकुर्ती पुलिस जीरो माइल चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रुड़की रोड की ओर से आ रहे बाइक सवार अनिरुद्ध को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर वह बाइक लेकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अनिरुद्ध ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस के समझाने के बावजूद वह लगातार विवाद करता रहा। मामला बढ़ने पर उसे हिरासत में लिया गया और सोमवार को उसका शांति भंग में चालान कर दिया।
-- -- --