फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेत में पानी टूटने पर किसान को गोली मारी

खेत में पानी टूटने पर किसान को गोली मारी

Sat, 08 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खेत में पानी टूटने पर किसान को गोली मारी
मेढ़ टूटने पर किसान को गोली मारी
विज्ञापन

जानसठ। ग्राम तिलौरा में खेत की मेढ़ टूटने से पड़ोसी किसान के खेत में पानी भर गया। इस बात से नाराज होकर पड़ोसी किसान और उसके बेटे ने किसान को गोली मार दी। गोली लगने से किसान घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। घायल किसान के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम तिलौरा निवासी किसान ब्रजपाल पुत्र धर्मसिंह अपने खेत में पानी चलाने गया था। पानी चलाते समय मेढ़ टूटने से पड़ोसी किसान सुनील कुमार के खेत में पानी भर गया। इस बात पर दोनों किसानों के बीच विवाद हो गया। किसान सुनील ने घर पहुंचकर अपने पुत्र शुभम को मामले की जानकारी दी। इस बात पर युवक गाली गलौच करता हुआ खेत में ब्रजपाल के पास पहुंचा। खेत में किसान ब्रजपाल और शुभम के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शुभम ने तमंचा निकालकर ब्रजपाल को गोली मार दी। गोली ब्रजपाल के एक पैर से निकल कर दूसरे पैर में फंस गई। इस बीच आरोपी शुभम और उसका पिता गांव से फरार हो गए। परिजनों घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं, परिजनों ने घायल ब्रजपाल को मेरठ के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। ब्रजपाल के पुत्र गौरव ने सुनील पुत्र अजब सिंह और उसके पुत्र शुभम के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसआई हरिराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed