फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने राशन से भरा घोड़ा तांगा पकड़ा, थाने में हंगामा

पुलिस ने राशन से भरा घोड़ा तांगा पकड़ा, थाने में हंगामा

Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने राशन से भरा घोड़ा तांगा पकड़ा, थाने में हंगामा
तितावी। गांव जसोई में घोड़ा तांगे में भरकर ले जा रहे राशन को पुलिस ने सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस राशन से भरे घोड़े तांगे व उसके मालिक राजपाल पुत्र घसीटू नंगला पिथौरा को थाने ले गई। पुलिस पूछताछ के दौरान तांगा मालिक राजपाल ने तांगे में भरा राशन ब्रजपाल डीलर जसोई का बताया है। राजपाल का कहना है कि ब्रजपाल ने उसे मजदूरी पर बुलाया था तथा राशन को जसोई के बाजार में उतारने की बात कही थी। भाकियू के मंडलाध्यक्ष धीरज लाटीयान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर राशन डीलर ब्रजपाल की दुकान निरस्त करने तथा उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख थाना प्रभारी सूबे सिंह ने इसकी सूचना एसडीएम सदर को दी। एसडीएम के निर्देश पर खाद्य रसद विभाग की टीम थाने पहुंची। जांच पड़ताल करने पर पकड़े गए राशन के चावल व गेंहू के 24 कट्टे निकले। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक बघरा अनिल कुमार वर्मा ने राशन डीलर ब्रजपाल व तांगा चालक राजपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की पुलिस को तहरीर दे दी। आपूर्ति निरीक्षक ने राशन की दुकान निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। हंगामा करने वालों में विकास सैनी, रणबीर मुखिया, बादल चौधरी, संजीव, ज्ञानेंद्र सैनी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed