{"_id":"5b16dd744f1c1bf46e8b6403","slug":"151528225140-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कबूतर बाज पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने कबूतर बाज पकड़े
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी
फुगाना/बुढ़ाना।
हबीबपुर गांव के जंगल से फुगाना पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिस ने सुविधा शुल्क की मांग करते हुए कबूतरबाजों की पिटाई की। पुलिस की पिटाई से एक युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने सभी युवकों को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया। गंभीर हालत में एक युवक को मेरठ चिकित्सालय में रेफर किया गया है।
फुगाना थाने के गांव हबीबपुर के जंगल से फुगाना पुलिस ने पांच कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए सभी कबूतरबाज नईम, जलाल, इम्तियाज, अहसान व कलीम बुढ़ाना के रहने वाले हैं। आरोप है कि पुलिस ने पकडे़ गए कबूतरबाजों से उन्हें छोड़ने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की। पकडे़ गए सभी कबूतरबाजों की पुलिस ने पिटाई भी की। पुलिस की पिटाई व डर के कारण एक युवक की हालत बिगड़ गई। इस बीच लोई प्रधान दिलशाद फुगाना थाने पहुंचे। फुगाना पुलिस ने कबूतरबाजों को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस की पिटाई के कारण जलाल नामक एक युवक की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में जलाल को मेरठ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। इस घटना के संबंध में इंस्पेक्टर फुगाना विजय बहादुर का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर कबूतरबाज पकडे़ गए थे। कबूतरबाजी की सूचना जांच के दौरान गलत पाई गई। उन्होंने सभी कबूतरबाजों को लोई गांव के प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया था। पकडे़ गए युवकों की पुलिस द्वारा पिटाई की बात को उन्होंने नकार दिया। उन्होंने कहा कि पकड़े गए एक युवक की मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण हालत बिगड़ी थी। घटना को लेकर जलाल के पिता रियासत का कहना है कि वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
ृ